नागपुर , जून 16 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान उन पर हुए हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोग थे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग को भी फिर से दोहराया।
नागपुर पहुंचने के बाद श्री दीपके ने कहा कि जयपुर प्रदर्शन के दौरान हुआ हमला आंदोलन को दबाने और डराने की मंशा से किया गया था, क्योंकि यह आंदोलन नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं से यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही तय करने और श्री प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित