भोपाल , अक्टूबर 24 -- मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के भोपाल महानगर इकाई ने शनिवार को राजधानी के टीटी नगर स्थित अटल पथ पर 'अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ' आह्वान के तहत विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी और मध्यभारत प्रांत के मंत्री केतन चतुर्वेदी प्रमुख रूप से शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद खुले मंच पर छात्र नेताओं ने लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।
डॉ. सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित युवा देश की दिशा बदलने की ताकत रखते हैं। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि आज राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नेहा बोरा के बयानों का भी जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय युवा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय हितों के प्रति सजग हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित