रायपुर , अप्रैल 14 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित अभनपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार दो भारी वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
पुलिस के अनुसार, नवापारा-अभनपुर मुख्य मार्ग पर बजरंगपुर टोल नाका के समीप रात करीब 1:30 बजे एक मिनी हाइवा और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तीव्र थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान आज तीनों की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित