टेक्सास , सितंबर 10 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका अब होर्मुज जलडमरूमध्य को 'ट्रंप जलडमरूमध्य' कहेगा क्योंकि अमेरिका ईरान के खिलाफ इस युद्ध को जीत रहा है।

श्री ट्रंप ने कहा, "ईरान के खिलाफ युद्ध में हमारी जीत होते ही तेल के दाम नीचे आएंगे। हम इसे जीतेंगे, बल्कि जीत ही रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा नियंत्रण है। मुझे लगता है कि हमें इसे ट्रंप जलडमरूमध्य बुलाना चाहिए। मुझे इससे कुछ तो मिलना चाहिए।"उन्होंने कहा, "देवियों और सज्जनों, मैं एक ऐलान करना चाहता हूं। हम उसे ट्रंप जलडमरूमध्य कहेंगे। मुझे यकीन है कि ईरानी नेताओं को यह जानकर बहुत ख़ुशी होगी।"श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान धराशाई हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान के नतांज़ परमाणु ठिकाने वाले पिकएक्स पहाड़ पर हमला कर सकता है, क्योंकि वहां 'कुछ हलचल' देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्र में हर हलचल से वाकिफ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित