टिहरी , अगस्त, 20 -- । केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अब नागरिक घर बैठे डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा संचालित माईस्कीम पोर्टल नागरिकों को उनकी पात्रता के आधार पर उपयुक्त सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध करा रहा है।
माईस्कीम पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न सरकारी योजनाओं को आसानी से खोज सकते हैं। साथ ही संबंधित योजना के लिए पात्रता, मिलने वाले लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। इससे लोगों को अलग-अलग सरकारी विभागों और वेबसाइटों पर जाकर योजनाओं की जानकारी जुटाने की आवश्यकता कम होगी।
पोर्टल की खासियत यह है कि नागरिक अपनी व्यक्तिगत पात्रता से संबंधित जानकारी के आधार पर अपने लिए लागू योजनाओं की पहचान कर सकते हैं। पोर्टल पर कृषि, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित