पटना, मार्च 25 -- बिहार में में स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं उपभोक्ता अनुकूल बनाया गया है।

अब आम नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें पारंपरिक गैस सिलेंडर पर निर्भरता से मुक्ति मिलेगी और निरंतर गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

राज्य के पटना जिले में गेल, बांका जिले में एचपीसीएल, बेगूसराय जिले में थिंक गैस , गयाजी एवं नालंदा जिले में आईओजीपीएल, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी, पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण,शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, एवं सुपौल जिलों में बीपीसीएल तथा राज्य के शेष जिलों में आईओसीएल सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनी की ओर से घरेलू पीएनजी गैस कनेक्शन प्रदान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित