पटना , मई 22 -- ित्तीय वर्ष 2026-27 में 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना'' के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि सभी जिलों के लिए जारी कर दी गई है। सूचना एवं जन-संपर्क, ग्रामीण विकास विभाग सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी इस राशि की मदद से पात्र गरीब जनता को अपना पक्का घर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य का कोई भी पात्र ग्रामीण गरीब परिवार गृह विहीन नहीं रहेगा, सरकार उन्हें आवास सहायता प्रदान कर पक्के छतदार मकान उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। जारी हुई इस निधि से लाभुक अपने जीर्ण-शीर्ण आवासों का निर्माण कार्य पूरा करा सकेगें।
गौरतलब है कि योजनान्तर्गत एक जनवरी, 1996 के पूर्व विभिन्न आवास योजनाओं के तहत समूहों में निर्मित आवास जो वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं, उनके लाभुक पूर्व से आवास प्राप्त रहने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के लाभ से वंचित हैं। वैसे परिवार जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची में शामिल नहीं है, उन्हें आवास निर्माण के लिए ''मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना'' अंतर्गत सभी जिलों में एक लाख 20 हजार रूपये के दर से तीन किश्तो में दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित