चंडीगढ़ , फरवरी 14 -- वीर माताओं, वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा उनसे बातचीत करने के उद्देश्य से 15 फरवरी 2026 को अबोहर सैन्य स्टेशन में पूर्व सैनिक रैली आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की शिकायतों को दूर करना है।
सेना के प्रवक्ता ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि रैली से फ़ाज़िल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों की 13 तहसीलों के पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा। सभी को एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम चिकित्सा सुविधाओं, पेंशन संबंधित मामलों, पुनर्वास, रोजगार अवसरों तथा केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित