अबू धाबी , मार्च 28 -- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद मलबा गिरने से पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। अबू धाबी प्रशासन ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने बताया कि खलीफा इकोनॉमिक ज़ोन्स अबू धाबी (केज़ाड) के आसपास पहले रिपोर्ट की गयी घटना के संबंध में यह पुष्टि हुई है कि मलबा गिरने की इस घटना में भारतीय मूल के पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित