भीलवाड़ा , मार्च 27 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार से 590 ग्राम अवैध अफीम बरामद करके हरियाणा निवासी तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने डीएसटी के साथ मिलकर नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलशी ली गई तो उसमें 590 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित