सिरसा , जून 18 -- हरियाणा के सिरसा में ट्रक से बरामद अफीम के कथित खुर्द-बुर्द मामले में गठित एसआईटी ने 10 किलो 300 ग्राम अतिरिक्त अफीम बरामद करने का दावा किया है। हिसार पुलिस की जांच के अनुसार यह अफीम डिंग थाने में खड़े जब्त ट्रक के केबिन से मिली है। नई बरामदगी के बाद पहले की कार्रवाई और तलाशी प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।
मामले में जांच अधिकारी रहे एएसआई रणबीर सिंह को गिरफ्तार कर बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि तत्कालीन थाना प्रभारी को निलंबित और संबंधित डीएसपी का तबादला किया गया है। एसआईटी ने आरोपी एएसआई और ट्रक चालक को देर रात अदालत में पेश किया, जहां बरामद पैकेटों की जांच और वजन कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित