काबुल , दिसंबर 11 -- अफगानिस्तान पुलिस ने विभिन्न प्रांतों में नशीले पदार्थ निरोधक अभियान के दौरान 31 संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और 258 किलो अवैध ड्रग्स जब्त की है।

अफगनिस्तान के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी प्रांत हेरात , उत्तरी प्रांत कुंदुज और बगलान में छेड़े गये अभियान के दौरान जहां चार लोगों को हिरासत में लिया गया तथा 194 किलो अफीम, 35 किलो हशीश और 29 किलो मेथामफेटामाइन बरामद किया गया।

राजधानी काबुल में अलग से चलाए गए अभियान की श्रृंखला में पुलिस ने अवैध ड्रग्स की बिक्री, खरीद और तस्करी में शामिल होने के आरोप में 27 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित