ढाका , सितंबर 19 -- बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए तेज गेंदबाजी तास्किन अहमद को आराम दिया गया है। वहीं तौहीद हृदोय और जाकर अली की टीम में वापसी हुई है।

इस टेस्ट मैच के लिए शनिवार को बीसीबी ने 15 सदस्यों की टीम की घोषणा की है, जो 9 से 13 अक्टूबर तक यूएई में खेला जाएगा। तास्किन के अलावा, विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित हसन को भी टीम से बाहर रखा गया है, जबकि जाकर अली और तौहीद हृदोय की टीम में वापसी हुई है। टेस्ट टीम में हृदोय को शामिल करने का निर्णय पॉचेफ़स्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ उनकी नाबाद 350 रनों की पारी के कुछ सप्ताह बाद लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित