काबुल , अक्टूबर 15 -- अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में गुरूवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक यात्री बस और मालवाहक ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अजीज अहमद अजीजी के अनुसार, यह दुर्घटना कंधार-हेरात राजमार्ग पर जहरी जिले के हौज-ए-मदद इलाके में स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग 6:00 बजे हुई। एक तेज रफ्तार यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे हैं और घायलों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित