नयी दिल्ली , दिसंबर 09 -- देश में सर्जरी के आधुनिक दौर की ओर बड़ा कदम बढ़ाते हुए अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल ने मंगलवार को पर्सनलाइज़्ड 3डी सर्जिकल प्लानिंग से लैस मल्टी-रोबोट सर्जिकल प्रणाली का शुभारंभ किया।
यह देश में शॉर्ट-स्टे और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसे भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। मंगलवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. संगीता रेड्डी और विशेष अतिथि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने नयी प्रणाली का शुभारंभ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित