बारां , मई 20 -- राजस्थान में बारां के छबड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म करने के मामले में तीन वर्ष से फरार पांच हजार रुपए के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने बुधवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर अपहरण करके दुष्कर्म करने के मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार स्थायी वारंटी लाखन भील (27) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

लाखन भील मध्य प्रदेश में गुना जिले के राघोगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है। उसे न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित