गोरखपुर , अगस्त 04 -- वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी रामकुमार ने सोमवार की देर शाम अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन का कार्यभार संभाल लिया।

श्री रामकुमार इससे पहले लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) के पद पर तैनात थे। वह एडीजी ह्यूमन राइट्स और एडीजी, वाराणसी जोन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

एडीजी के रूप में रामकुमार की प्राथमिकताओं में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखना, अपराध नियंत्रण तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित