पुणे , जून 07 -- महाराष्ट्र के पुणे में अपर पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल का 45 साल की उम्र में निधन हो गया।
उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस विभाग में कई अहम पदों पर काम किया था। स्टेट रिज़र्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) ग्रुप-5, दौंड के कमांडेंट और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल (45) का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। दो दिन पहले खून की उल्टी होने के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वे कोमा में चले गए। लगातार इलाज के बावजूद उनका निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस बल में शोक की लहर है।
रूबी हॉल क्लिनिक, पुणे के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) की निदेशक डॉ. प्राची साठे ने एक बयान में कहा कि जीआर-5 के कमांडेंट तुषार पाटिल को लगभग 3-4 दिन पहले क्रोनिक रीनल फेलियर (गुर्दे की पुरानी बीमारी) से जुड़ी दिक्कतों के कारण रूबी हॉल क्लिनिक, पुणे में भर्ती कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित