अलवर , अक्टूबर 28 -- राजस्थान में पंचायती राज चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत अलवर जिले में पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न एक बजे तक जिले की पांच पंचायत समितियों में कुल पांच लाख 77 हजार 518 मतदाताओं में से दो लाख सात 305 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस प्रकार जिले में कुल मतदान प्रतिशत 35.90 दर्ज किया गया।
अपराह्न एक बजे तक उमरैण पंचायत समिति में सर्वाधिक 44.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राजगढ़ पंचायत समिति में न्यूनतम 27.91 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अतिरिक्त मालाखेड़ा में 39.94 प्रतिशत, लक्ष्मणगढ़ में 33.55 प्रतिशत तथा थानागाजी में 31.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित