, April 4 -- इस बीच दरभंगा डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रड्डी जलारड्डी से बातचीत कर जल्द से जल्द घटना का उद्वेदन करने और व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जानकारी दी है कि मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए व्यवसायियों ने फिलहाल दुकानें बंद करने का निर्णय टाल दिया। साथ ही यह तय किया गया कि सोमवार को फिर से बैठक कर स्थिति की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रेम ज्वैलर्स के मालिक मनोज ठाकुर ने नगर थाना में लुटेरों के खिलाफ एक प्राथमिक की संख्या 72 / 2026 दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी उन्होंने छह से सात सशस्त्र अपराध कर्मियों के द्वारा उनके दुकान से 700 ग्राम के सोने का जेवर और 20 से 25 किलो के लगभग चांदी और एक ग्राहक से आठ लाख एवं दुकान का दस लाख रुपए लूट लेने की जानकारी दी है।
नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल और पुलिस मुख्यालय द्वारा गठितविशेष जांच दल (एसटीएफ) की टीम द्वारा बिहार के कई राज्यों में एक साथ छापामारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित