रांची , जुलाई 07 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोक भवन, राँची में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त, झारखण्ड राज्य सूचना आयोग के अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो तथा शिवपूजन पाठक ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री गंगवार ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें।

उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम है तथा राज्य सूचना आयोग की भूमिका नागरिकों के सूचना के अधिकार की रक्षा एवं सुशासन को सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आयोग के प्रत्येक निर्णय में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का समुचित पालन सुनिश्चित होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित