पेरिस , अक्टूबर 26 -- पिछले साल फाइनल में मिली हार के एक साल बाद, क्रिस्टो पोपोव ने अपने घरेलू मैदान पर फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में इंडोनेशिया के जकी उबैदुल्लाह को हराकर खिताब के साथ विश्व नंबर वन की रैंकिंग भी हासिल की।
फ्रेंच ओपन 2026 पुरुष एकल का खिताब जीतने के बाद फ्रांस के बैडमिंटन स्टार क्रिस्टो पोपोव ने कहा, "सब कुछ पहले से ही तय (स्क्रिप्टेड) था। ऐसा लग रहा था जैसे मेरे लिए पहले से ही एक रास्ता बना हुआ था। मुझे लगता है कि मैंने उसी रास्ते को चुना। उन्होंने कहा कि मैं बहुत भावुक और घबराया हुआ था। जब मैच आपकी मुट्ठी में हो और फिर वह हाथ से निकलता हुआ लगे... तो मैंने बहुत संघर्ष किया। मुझे लगता है कि ऐसे मुश्किल पलों में ही मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाता हूं। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा दिन था जब मुझे जीतना ही था, तो वह यही दिन था।"क्रिस्टो पोपोव ने रविवार को इंडोनेशिया के जकी उबैदुल्लाह को तीन गेम (21-11, 14-21, 21-13) में हराकर फ्रेंच ओपन 2026 पुरुष एकल का जीता था। इस जीत के साथ पोपोव ने विश्व रैंकिंग में नंबर वन स्थान भी हासिल कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित