चेन्नई , मई 26 -- तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) को गहरा झटका देते हुए पार्टी के एक और बागी विधायक इसाकी सुबैया ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिससे पिछले दो दिनों में पार्टी छोड़ने वाले बागी विधायकों की संख्या चार हो गई है ।
गौरतलब है कि राज्य के अंबासमुद्रम के अन्नाद्रमुक विधायक श्री सुबैया पहले मंत्री भी रह चुके हैं और उन्होंने राज्य सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर से उनके कक्ष में मुलाकात के बाद उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित