चेन्नई , फरवरी 20 -- तमिलनाडु विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और उसके सहयोगियों ने शुक्रवार को बजट सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का यह अंतिम विधानसभा सत्र भी है।

सत्र के पहले तीन दिनों की कार्यवाही में भाग लेने के बाद अन्नाद्रमुक के विधायकों ने शुक्रवार को कार्यवाही का बहिष्कार किया। इस सत्र में 17 फरवरी को सामान्य और कृषि अंतरिम बजट पेश किया गया और कल दोनों बजटों पर चर्चा हुई थी।

जब वित्त मंत्री थंगम थेनारासु और कृषि मंत्री एमआरके पनीरसेल्वम बजट चर्चा पर अपना विस्तृत जवाब दे रहे थे, तब विपक्ष के नेता और अन्नाद्रमुक के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी सहित कोई भी विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित