मुंबई , अक्टूबर 27 -- एचडीएफसी बैंक के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनूप बागची ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया।
उन्होंने श्री शशिधर जगदीशन का स्थान लिया है जो 26 अक्टूबर को सेवामुक्त हुए थे।
श्री बागची का कार्यकाल तीन साल का होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने गत 01 अक्टूबर को उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की थी। इससे पहले वह आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ रह चुके हैं।
श्री बागची ने ऐसे समय में कार्यभार संभाला है जब बैंक का शेयर एक साल के निचले स्तर के करीब है। खबर लिखे जाते समय एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.12 प्रतिशत टूटकर 687.40 अंक पर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित