शहडोल , सितंबर 17 -- मध्यप्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में अनूपपुर जिला जेल के एक विचाराधीन कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भारत लाल केवट (43) के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार अनूपपुर जिला जेल में न्यायालय के आदेश से निरुद्ध विचाराधीन कैदी भारत केवट की तबीयत खराब होने पर 15 सितंबर को अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के निर्देश पर उसे उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सूत्रों के अनुसार कैदी टीबी से पीड़ित था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित