श्रीगंगानगर , मई 14 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के प्रेमनगर में एक मकान पर गाेलीबारी करने की घटना में शाामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने गुरुवार को बताया कि 10 मई को प्रेमनगर में बलवंत सिंह के मकान पर गोली चलाने की घटना में शामिल होने के आरोप में राकेश उर्फ प्रिंस (21), अर्पण (21) और रियासत अली (24) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय बलवंत सिंह और उसकी पत्नी लक्ष्मी घर की प्रथम मंजिल पर बालकनी में खड़े थे, तभी उक्त आरोपियों ने अवैध हथियारों से उनको जान से मारने की नीयत से तीन-चार गोलियां चलायीं। सौभाग्य से दंपती बाल-बाल बच गये। उसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गये।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित