श्रीगंगानगर , सितम्बर 12 -- राजस्थान में रामदेवरा मेले की पैदल यात्रा कर रहे श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के एक वृद्ध श्रद्धालु की बीकानेर जिले में रात्रि विश्राम के दौरान मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह शोभासर गांव के पास सेवा समिति के टेंट के पास सोये व्यक्ति को जगाने की कोशिश की गयी तो वह मृत पाया गया। मृतक की पहचान श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के चक 1- एसजेएम निवासी रेखाराम (66) के रूप में हुई है। वह अनूपगढ़ से लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पैदल रामदेवरा जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित