अलवर , मार्च 13 -- राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति और वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने शुक्रवार को अलवर दौरे के दौरान कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
श्री नायक ने बताया कि दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्री नायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे। कहीं भी आमजन को योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी आ रही है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।अपने दौरे के दौरान अध्यक्ष राजेंद्र नायक विभिन्न बस्तियों में भी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित