कानपुर , सितंबर 11 -- उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के उत्पीड़न से संबंधित मामलों और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री कुंडे ने अधिकारियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित शिकायतों और उत्पीड़न के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराने और योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने को कहा।
बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त को समन जारी कर संबंधित प्रकरण के आवश्यक साक्ष्यों के साथ आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। सदस्य ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करें और शिकायतकर्ताओं को प्रभावी राहत उपलब्ध कराएं। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा कर निर्धारित समय में उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम प्रताप पाल, पीआरओ सुधीर कुमार, राजेश सचान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित