टिहरी , अगस्त 14 -- उत्तराखंड में खेल निदेशालय देहरादून के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला क्रीड़ा विभाग नरेंद्रनगर की ओर से अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स खेल का जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए इच्छुक एवं पात्र बालक-बालिकाओं से विशेष प्रशिक्षण शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने की अपील की है।
राजकीय इंटर कॉलेज खनाना, नरेंद्रनगर में आयोजित होने वाला यह प्रशिक्षण शिविर 15 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगा। शिविर में कुल 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिनमें 15 बालक और 15 बालिकाएं शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित