देवरिया, मई 24 -- त्तर प्रदेश के दिवरिया में अनुशासन और राष्ट्र भक्ति की प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की शाखा राष्ट्र सेविका समिति का रविवार की शाम पथ संचलन सम्पन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्र सेविका समिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के अनुरूप महिलाओं के लिए संचालित एक प्रमुख सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है। समिति द्वारा समय-समय पर पथ संचलन निकाले जाते हैं, जो नारी शक्ति,अनुशासन, और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक होते है। पर संचलन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता, और सामाजिक समरसता की भावना जागृत करना होता है।

19 मई से देवरिया के सरस्वती विद्या मंदिर में सात दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और आजमगढ़ क्षेत्र की बालिकाएं एवं सेविकाएं शामिल हैं। इस प्रशिक्षण में शारीरिक प्रशिक्षण, योग, गीत, बौद्धिक सत्र और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षार्थियों को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

गोरक्ष प्रांत प्रांत कार्यवाहिका प्रतिष्ठा वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना है। इसके अतिरिक्त, उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को समूह कार्य, नेतृत्व क्षमता और संगठन संचालन की भी जानकारी दी जा रही है।

आज शाम को शुरू पर संचलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय टाऊन हाल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरना हुआ सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान पर संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। प्रशिक्षण का समापन सोमवार को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित