हरिद्वार , जनवरी 12 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हरिद्वार में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत की। युवा सम्मेलन का आयोजन दिव्य प्रेम सेवा मिशन आश्रम में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और युवा शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की। पश्चिम बंगाल में ईडी जांच प्रकरण को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी आने वाले चुनावों को देखकर बौखलाई हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित