मुंबई , मार्च 12 -- अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने स्टार प्लस के शो अनुपमा में आने वाले लीप और ट्विस्ट पर बात की है।

स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर शो 'अनुपमा' अपनी जबरदस्त कहानी के साथ टीवी पर राज कर रहा है, जो लगातार आने वाले ट्विस्ट, ड्रामा और इमोशनल उतार-चढ़ाव से दर्शकों को बांधे रखता है। अब कहानी में एक लीप आया है, जिससे अनुपमा की ज़िंदगी का एक नया चैप्टर गोवा में शुरू हो रहा है।लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि वह गोवा के बीच पर थेपला और ढोकला बेचकर अपनी नई शुरुआत कर रही है, साथ ही उसके साथ रहने वाली एक छोटी बच्ची के साथ उसका प्यारा रिश्ता भी नज़र आ रहा है।

प्रोमो में सचिन त्यागी की नई एंट्री भी दिखाई गई है, जो आगे चलकर अनुपमा के इस सफर में एक अहम रोल निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित