भोपाल , अगस्त 05 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुच्छेद 370 और 35ए की समाप्ति के सात वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2019 में 05 अगस्त को अनुच्छेद 370 और 35ए की व्यवस्था समाप्त कर भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक समानता को मजबूती प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि "एक विधान, एक निशान, एक प्रधान" की मूल भावना के अनुरूप लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विकास, लोकतंत्र और समान अधिकारों की मुख्यधारा से जुड़े हैं तथा विकसित भारत के निर्माण में पूर्ण सामर्थ्य और गति के साथ महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित