अंबाला , मार्च 15 -- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर अंबाला छावनी में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्हें बधाई देने पहुंचे समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने गीत गाकर तथा शुभकामना पंक्तियां पढ़कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

महिला मोर्चा सदर की कार्यकर्ताओं ने "तुम जीयो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार" गीत गाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं सुभाष पार्क म्यूजिक ग्रुप ने "बार-बार दिन ये आए, बार-बार खुशियां लाए" गीत प्रस्तुत किया। गायक राजू वडाली ने भी हरियाणवी अंदाज में गीत गाते हुए कहा कि हरियाणा में धाकड़ फैसले लेने वाले नेता अनिल विज हैं।

कार्यकर्ताओं ने कई शुभकामना पंक्तियां भी पढ़ीं, जिनमें उनके सुखी और सफल जीवन की कामना की गई। वार्ड नंबर-10 से पार्षद रमन छतवाल के नेतृत्व में आए कार्यकर्ताओं ने भी गीत गाकर जन्मदिन की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित