मुंबई , सितंबर 26 -- 'इंडिया के टॉप 1% - द अनिल कपूर शो' के आगामी एपिसोड में अभिनेता अनिल कपूर अपने हाजिरजवाबी अंदाज में नजर आएंगे। शो के दौरान कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' का जिक्र छिड़ने पर अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया।
अकेले सफर करने की बात पर अनिल कपूर ने कहा, "सुनीता अकेले गई थीं हनीमून पर, मैं साथ में नहीं गया था।" इसके बाद मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, "सुनीता ही मेरी क्वीन हैं और हमेशा रहेंगी।"'क्वीन' से शुरू हुई बातचीत जब अनिल कपूर की निजी जिंदगी की 'क्वीन' यानी सुनीता कपूर तक पहुंची तो उनका यह मजेदार खुलासा और पत्नी के प्रति प्यार भरा अंदाज चर्चा का विषय बन गया।
'इंडिया के टॉप 1% - द अनिल कपूर शो' इस वीकेंड रात आठ बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित