भुवनेश्वर , अगस्त 01 -- अनिरुद्ध विक्रम सिंह ने शनिवार को भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) पारादीप इकाई के बतौर प्रमुख पदभार संभाला।

श्री सिंह इससे पहले इफको की कांडला इकाई के प्रमुख थे।

श्री सिंह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं और लगभग तीन दशक पहले इंजीनियर के तौर पर इफको से जुड़े थे। उन्होंने तब से परियोजना पूरा करने, संयंत्र को चालू करने और उर्वरक संयंत्र के परिचालन और रखरखाव के क्षेत्र में काफी दखल रखते है। वह पारादीप में बतौर वरिष्ठ महाप्रबंधक जटिल उर्वरक उत्पादन इकाई का नेतृत्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित