भरतपुर , अक्टूबर 07 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर की चौथ का बरवाड़ा ग्राम पंचायत में पट्टे जारी करने और निर्माण कार्यों में अनियमितता को लेकर सरकार ने बुधवार को तत्कालीन सरपंच और वर्तमान प्रशासक सीता सैनी को पदमुक्त कर दिया।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार के जारी आदेश में बताया गया है कि ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा की निवर्तमान सरपंच एवं वर्तमान प्रशासक सीता सैनी के विरुद्ध पट्टों और निर्माण कार्यों में अनियमितता किए जाने से संबंधित मामले की जांच करायी गयी थी। जांच रिपोर्ट में सीता सैनी को जिम्मेदार माना गया।

सूत्रों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा के प्रशासक पद से हटाने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित