भीलवाड़ा , फरवरी 22 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक से कई वाहनों के टकराने से दो लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठारी नदी के पास एक ट्रक का टायर अचानक पंचर हो गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। इसके चलते पीछे आ रहे वाहन उससे एक के बाद एक टकराते चले गए। इनमें ट्रैक्टर, मोटर साइकिल, ट्रेलर, ट्रक और कार शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि इससे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उप जिला चिकित्सालय। इस दौरान सड़क पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित