कोल्हापुर , अक्टूबर 10 -- महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के कागल तहसील के निधोरी गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कंटेनर के मोटरसाइकिल पर पलट जाने से उस पर सवार दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों श्रद्धालु आड़मापुर स्थित श्री संत बालुमामा मंदिर के दर्शन करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से चंदगढ़ तहसील स्थित अपने घर लौट रहे थे। जब वे निधोरी गांव में वेदगंगा नदी के पुल के पास पहुंचे, तो विपरीत दिशा से आ रहे तमिलनाडु पासिंग के एक तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे मोटरसाइकिल पर पलट गया। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों श्रद्धालु कंटेनर के नीचे दब गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित