नरसिंहपुर , अगस्त 13 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र के भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर ढिलवार मदनपुर स्थित एक ढाबे के पास तेज गति से जा रहे अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क पर बैठे गोवंशों को रौंद दिया। हादसे में 10 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया है कि यह हादसा गुरुवार को हुआ। घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार कंटेनर एवं चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित