भरतपुर , जून 15 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनिता कुशवाह और बयाना विधायक ऋतु वनाबत के बीच हुई अदावत के बाद अधिशासी अधिकारी के निलंबन का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर सुश्री कुशवाहा समाज की तरफ से मंगलवार सुबह 10 बजे से बयाना नगर पालिका पर महापड़ाव एवं जन आंदोलन की घोषणा की है। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार तक सुश्री कुशवाह का निलंबन वापस नहीं लेने पर रूपवास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 एवं रेल ट्रैक अवरुद्ध करके उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित