आइची नागोया , सितंबर 27 -- जूनियर वर्ल्ड चैंपियन अनाहत सिंह को महिला सिंगल्स के फ़ाइनल में मलेशिया की वर्ल्ड नंबर 5 शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 3-0 (11-4, 11-4, 11-7) से हारने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
हांगझोऊ 2023 में मिक्स्ड डबल्स और टीम इवेंट्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने के बाद अनाहत ने अब सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया है।
महिला सिंगल्स फ़ाइनल में अनाहत सिंह मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 2-0 से पीछे चल रही थीं; दोनों गेम 11-4 के स्कोर पर खत्म हुए। तीसरा गेम 11-7 से हारने के बाद अनाहत की उम्मीदें ख़त्म हो गयीं।
अनाहत ने जापान की सातोमी वातानाबे के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी की थी लेकिन इस बार वह वैसा नहीं कर पायीं।
वर्ल्ड नंबर 5 शिवसंगरी सुब्रमण्यम महिला सिंगल्स एशियन गेम्स की मौजूदा चैंपियन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित