पटना , सितंबर 25 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और भगवान श्री विष्णु और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा, "अनंत सूत्र के पावन पर्व अनंत चतुर्दशी की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।" उन्होंने कहा कि भगवान श्री विष्णु एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।
श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में मंगल और नई ऊर्जा लेकर आए।
उल्लेखनीय है कि अनंत चतुर्दशी हिंदू पंचांग के भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना करने और श्रद्धालुओं द्वारा अनंत सूत्र धारण करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं में अनंत सूत्र को भगवान विष्णु की कृपा, संरक्षण और जीवन में सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित