भरतपुर , अगस्त 12 -- राजस्थान में करौली के करणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अध्यापक ने किराए के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान खैरथल तिजारा जिले के छतरपुर गांव निवासी वेदप्रकाश जाट के रूप में हुई है जो टुड़ान गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत थे।वह पिछले लगभग सात वर्षों से टुड़ान के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे थे और करणपुर में किराए के मकान में रहते थे। आज सुबह जब वेदप्रकाश काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आए, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ।

करणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन सदस्यीय मेडिकल दल द्वारा पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित