भरतपुर , जुलाई 09 -- राजस्थान में डीग जिले के सीकरी कस्बे में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्यापकों कीं कमी को लेकर गुरुवार को छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने प्रदर्शन करके मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ताला लगने से कोई भी विद्यालय में प्रवेश नहीं कर सका। छात्रों ने कहा कि विद्यालय में पहले से ही छह अध्यापकों की कमी है, इस बीच अध्यापकों के स्थानांतरण होने से मुख्य विषयों के आठ अध्यापक नहीं हैं जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

उधर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाये जाने की सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापक राकेश टांक ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित