भरतपुर , जून 13 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना में नगरपालिका की एक बैठक के दौरान शुक्रवार को विधायक ऋतु वनाबत और अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनीता कुशवाह में हुई तकरार के बाद ईओ को निलम्बित किये जाने के विरोध में शनिवार को कुशवाह समाज ने उग्र प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में बीच बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोग नगर पालिका का घेराव करके उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर पालिका कार्यालय के बाहर भारी हुजूम को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।

इसी के साथ कुशवाह समाज के लोगों ने सैदपुरा में ऋतु वनाबत का पुतला फूंककर सरकार एवं विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मामले को लेकर बढ़ते तनाव के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाये हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित