भरतपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में डीग जिले के पहाड़ी कस्बे में शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजकुमार पर कथित बदला लेने की भावना से मनमानी कार्रवाई करने के आरोप लगाते व्यापारियों में आक्रोश फूट पड़ा।
व्यापारियों ने इसके विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद रखा और अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजकुमार के खिलाफ रैली निकाली। बाद में उपखण्डाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार के चौराहे पर धरना दिया।
व्यापारियों ने कहा कि अधिशासी अधिकारी कस्बे में बदला लेने की भावना से मनमानी कार्रवाई कर रहे हैं। कस्बे में नगरपालिका से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर कोई शिकायत करता है तो अधिशासी अधिकारी शिकायतकर्ता को यूडी टैक्स और अतिक्रमण के नोटिस भेजकर परेशान करते हैं। अधिशासी अधिकारी की इस कार्रवाई से व्यापारी डरे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित