पटना, अगस्त 31 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने जिलों में डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें।
श्री सिन्हा ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत किसानों को उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल एवं सुगम हो तथा सभी पात्र किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उर्वरक उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए। किसी भी तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या को लंबित न रखा जाए तथा उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
कृषि मंत्री ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि वे नई व्यवस्था को पूरी गंभीरता से समझें और इसके क्रियान्वयन के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों एवं सुझावों को खुलकर साझा करें, ताकि व्यवस्था को और अधिक सरल, प्रभावी एवं किसान हितैषी बनाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित